उद्योगों के व्यापार में वृद्धि, उद्योगों के लक्ष्य क्षेत्रों में संस्थान ने विशेषज्ञता अर्जित कर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है । उद्योगों के साथ परस्पर क्रिया के फलस्वरूप बुनियादी और अनुप्रयोग उन्मुख अनुसंधान कार्य सहयोगी परियोजनाओं के रूप में किये जा सके जो लंबे समय में प्रायोजित परियोजना और/अथवा विशेषज्ञ प्रौद्योगिकियों के रूप में परकाष्ठा पर पहुँचा है। साथ ही व्यावसायिक रूप से रुचिकर अन्वेषण करने तथा उसके फायदे प्राप्त करने के हमारे प्रयास साजेदारों को कार्य की क्षमता बढ़ाके विशिष्ट दिशा में निर्देश कर रहे हैं। विपणन और व्यापार विकास निम्नलिखित माध्यमों द्वारा किया जा रहा है :

हमारे अनुसंधान एवं से संबंधित औद्योगिक क्षेत्रों में संगोष्ठियों का आयोजन और इसके द्वारा निकट भविष्य में हमारी शक्तियाँ सामर्थ्य, विशेषज्ञता से सुसंगत प्रवृतियों से अवगत कराना। ईडी यूनिट, आरओ प्लान्ट, हर्बल अर्क सांद्रक, ब्राइन घनत्व उपकरण, आयोडीन परीक्षण कीट आदि प्रक्रियाओं/इकाइयों के निदर्शन की व्यवस्था करने का कार्य भी व्यापार विकास को बढ़ाने में उपयोगी होगा।